फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम सीएसआई व एएसआई के खिलाफ पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत केस किया दर्ज, डीएसपी करेंगे मामले की तफ्तीश

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के यूनियन प्रधान व सीएसआई के विवाद के मामले में पुलिस ने सीएसआई व एएसआई के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले की जांच डीएससपी राजबीर सैनी करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम के यूनियन प्रधान प्रवीण ने सीएसआई सुभाष सैनी व एएसआई सुरेंद्र हुड्डा पर अपने पदों का दुरुपयोग करने, स्पष्टीकरण के झूठे नोटिस देने व जातीय भेदभाव के तहत पदोन्नति में बाधा डालने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर प्रधान ने एचएयू पुलिस चौकी में भी शिकायत दी थी। इस पर चौकी प्रभारी ने वीरवार को दोनों पक्षों को बुलाया था। मगर किसी कारणवश दोनों पक्ष अलग-अलग समय पर चौकी पहुंचे थे, जिस कारण दोनों पक्षों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ नहीं हो सकी थी। इसे देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को शुक्रवार सुबह दोबारा से बुलाया गया।
यूनियन प्रधान की शिकायत पर सीएसआई व एएसआई के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले की जांच डीएसपी राजबीर सैनी करेंगे
विज्ञापन

-बलवंत सिंह, एसएचओ, सिविल लाइन थाना।
निगमायुक्त से मिले अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रधान
इस मामले को लेकर अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेंद्र वर्मा सहित अन्य कर्मचारी निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग से मिले। प्रधान सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रधान द्वारा सीएसआई पर लगाए गए जातिसूचक गाली देने के आरोप बेबुनियाद है। वहीं प्रधान की तरफ से जो सीधे एएसआई पद पर पदोन्नति की मांग की जा रही है, वह सरासर अनुचित है, क्योंकि वरिष्ठता व योग्यता से हिसाब से ही पदोन्नति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें