सावन के पहले सोमवार के दिन मंदिरों में श्रद्घालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्घालुओं ने मंदिरों में जाकर भगवान भोलेनाथ की अराधना की। दूध, दही, जल से अभिषेक करते हुए शिव की प्रार्थना की। सोमवार के पहले सोमवार के दिन सुबह से ही मंदिरों में श्रद्घालु उमड़ना शुरू हो गए थे। भोले के भक्तों ने अपने प्रभु को प्रसन्न करने के लिए फल, फूल तथा पत्ते अर्पित किए। दूध, दही, शहद, जल से भगवान शिव को नहलाया। घी का दीया, धूप , अगरबत्ती जलाकर मन्नतें मांगी। भगवान शिव की अराधना दिन भर चलती रही। देर रात तक मंदिर में घंटियां बजती रही।
सूखा बीत रहा सावन
सावन का महीना अब तक सूखा ही रहा है। छह दिन पहले सावन की शुरूआत हो गई थी। जिसमें अब तक हिसार जिले में बरसात नहीं हुई है। उमस के कारण लोग बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से 24 से 28 जुलाई तक बरसात की उम्मीद जताई गई थी। जिसमें दो दिन बीत चुके हैं। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।