हिसार महावीर स्टेडियमम महिला खेलकूद प्रतियोगिता मे दौड़ में भाग लेती महिलाएं।
हिसार। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं के लिए मंगलवार को महाबीर स्टेडियम में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान महिलाओं ने म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर, 300 मीटर, 400 मीटर दौड़ और 5 किलोमीटर की साइकिल रेस में दमखम दिखाया। 100 मीटर दौड़ में सविता ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा पहुंचीं और हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके अलावा ब्लॉक हिसार शहरी की सीडीपीओ कृष्णा चहल मौजूद रही।
जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा ने बताया कि 30 से ज्यादा उम्र की म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में बिमला राठी प्रथम, सुदेश द्वितीय और मीना तृतीय, डिस्कस थ्रो में लक्ष्मी प्रथम, कैलाश द्वितीय, संतोष तृतीय, 100 मीटर दौड़ में सविता देवी प्रथम, सरोज द्वितीय, प्रियंका तृतीय रही।
30 से कम आयु वर्ग की 300 मीटर दौड़ में सोनिका प्रथम, मुस्कान द्वितीय, रेशमा तृतीय, 400 मीटर दौड़ में प्रिया प्रथम, सरोज द्वितीय और पलक तृतीय रही। 5 किलोमीटर की साइकिल रेस में निशा प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और खुशबू तृतीय रही। इस मौके पर खेल विभाग की से वुशु कोच अनीता, वालीबाल कोच सुनीता मौजूद रहीं।
पहली बार प्रतियोगिता में उतरी प्रियंका रही तृतीय
ऋषि नगर की रहने वाली प्रियंका ने बताया कि पहली बार 100 मीटर दौड़ में भाग लिया और तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कोई तैयारी नहीं की थी। दो दिन पहले ही मैसेज मिला था कि प्रतियोगिता में जाना है। काफी खुशी हुई कि पहली बार में पदक हासिल कर लिया।