फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शराब ठेके के विरोध में मंगलवार को करेंगे सत्संग समागम

विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन मार्केट में शराब ठेके के विरोध में धरने पर बैठे दुकानदार। 
विज्ञापन
हिसार। महाराजा अग्रसेन मार्केट में शराब ठेका शिफ्ट करने के विरोध में चल रहे धरने के 101वें दिन शनिवार को व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए रोष जाहिर किया। 23 सितंबर को धरना स्थल पर सत्संग समागम व भजन कीर्तन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बाबा कृष्ण सिंह पाली गुरबानी का पाठ करेंगे, जबकि धार्मिक संगठन भजन-कीर्तन में भाग लेंगे।
विज्ञापन

मार्केट प्रधान विनोद राजलीवाला ने कहा कि कई बड़े राजनेता इस छोटे से मुद्दे को हल करने में नाकाम रहे और व्यापारी वर्ग की सुनवाई नहीं की जा रही। व्यापारियों ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में शायद ही किसी शराब ठेके को शिफ्ट करवाने के लिए इतना लंबा धरना दिया गया हो। धरने में किसान यूनियन के दलजीत सिंह पंघाल, बाबा कृष्ण सिंह पाली, सुरेश पंघाल लाड़वा, सुरेश वाल्मीकि, देवकीनंदन, प्रेम बंसल, कृष्ण गोयल, रामावतार गर्ग, मोहित गर्ग और ओम प्रकाश ज्यानी सहित कई लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें