फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता किरमारा में होगी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एथलेटिक्स हिसार की ओर से रविवार को आयोजित होने वाली जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता अब जीजेयू की जगह गांव किरमारा के स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर प्रवीण पोपली शिरकत करेंगे। एथलेटिक्स हिसार के महासचिव मनोज कड़वासरा और वरिष्ठ सह सचिव राजू कनोह ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री का यूनिवर्सिटी में आगमन के कारण इस प्रतियोगिता का आयोजन स्थल बदलना पड़ा। उन्होंने बताया कि बाकी का शेड्यूल वैसा ही रहेगा। इस प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों की अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सुबह आठ बजे किरमारा के स्टेडियम में रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें