फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलोक आश्रम में प्रतिबंधित दवाइयां मिलने के मामले में दो आरोपियों के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सतलोक आश्रम प्रकरण के दौरान आश्रम में भारी तादात में मिली दवाइयों के मामले में बुधवार को अदालत में दो आरोपियों के बयान दर्ज किए गए। इस मामले में आरोपी रामपाल वीसी के जरिये अदालत में पेश हुआ। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 13 नवंबर का दिन तय किया है।
विज्ञापन

सतलोक आश्रम प्रकरण के दौरान आश्रम से भारी मात्रा में दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ था, जिसमें प्रतिबंधित दवाइयां भी थीं। इस दौरान बिना लाइसेंस के एक डिस्पेंसरी भी संचालित की जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आश्रम में छापेमारी कर दवाइयों को सील कर उनके सैंपल लिए थे। इस संबंध में बरवाला थाने में शिकायत दी गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आश्रम संचालक रामपाल, राजेंद्र, डॉ. ओपी हुड्डा, बिजेंद्र और बलजीत के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में बुधवार को एडीजे गुरविंदर सिंह बधवा की अदालत में आरोपी बलजीत और बिजेंद्र के बयान दर्ज किए गए। इससे पहले डॉ. ओपी हुड्डा और राजेंद्र के बयान दर्ज हो चुके हैं, जबकि रामपाल बयान दर्ज होने बाकी हैं। अगली तिथि 13 नवंबर को रामपाल के बयान दर्ज कराए जा सकते हैं। दूसरी ओर रामपाल की पेशी के चलते हजारों की संख्या में उसके अनुयायी शहर में डेरा डाले हुए थे। क्रांतिमान पार्क, पुराना कोर्ट कॉम्प्लेक्स, पीएलए एरिया और जवाहर नगर में अनुयायियों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें