फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश के चलते पेट्रोल पंप कर्मियों पर किया हथियारों से हमला

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन पंप कर्मी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
निकटवर्ती गांव रावतखेड़ा स्थित मनीराम पेट्रोल पंप पर दर्जनभर लोगों ने चुनावी रंजिश के चलते पंप कर्मियों पर हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान हमले में घायल पंप मैनेजर अनिल कुमार, कर्मी राजेराम और दीप को इलाज के लिए सीएचसी मंगाली में दाखिल करवाया गया। जहां से इन्हें नागरिक अस्पताल हिसार में रेफर कर दिया गया। हमले में घायल पंप कर्मी राजेराम ने बताया कि 21 अक्तूबर को मतदान के दिन उसने अपनी इच्छा से वोट डाला, लेकिन गांव रावतखेड़ा निवासी साहबराम बिश्नोई ने स्वयं को एक विशेष पार्टी का एजेंट बताते हुए उस पर व मोहल्ले के समुदाय विशेष लोगों पर खुद के पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाया था। इसका विरोध करने पर उसने वीरवार को अपने साथियों सहित सुबह के समय पंप पर आकर हमला कर दिया और अपनी बाइक की टंकी में पानी डालकर पंप बंद करवाने की धमकी देने लगा। इसके अलावा गाली-गलौज कर वोट न डालने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी।
विज्ञापन

पंप फूंकने का किया प्रयास, नकदी लूट हुए फरार
पंप मैनेजर ने जब घटना को अपने मोबाइल में कैद करना चाहा तो साहबराम ने फोन कर मौके पर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके कुछ देर बाद उसके साथी सुंदर बिश्नोई, ब्रेटली, दीपक बिश्नोई, सोहन, राजेंद्र, रामरीद व व अन्य ट्रैक्टर, जीप व बाइक पर सवार होकर तेजधार हथियारों सहित पंप पर पहुंच गए। जिन्होंने आते ही पंप मैनेजर अनिल कुमार, पंप कर्मी राजेराम और दीप पर हमला कर घायल दिया। इसी बीच उनमें से ही किसी ने माचिस जलाकर पंप की ओर फेंकी। इस दौरान हमलावरों ने पंप कर्मी राजेराम से आठ हजार रुपये नकदी भी लूट ली। पंप पर जमा होती लोगों की भीड़ देखकर आरोपी पंप को फूंकने और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ितों ने कहा कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें