फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: संकष्टी चतुर्थी व्रत कल, भगवान गणेश की आराधना से दूर होंगे विघ्न-बाधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी का व्रत इस वर्ष 3 जुलाई (शुक्रवार) को रखा जाएगा। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गणेश पूजा और व्रत रखने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं तथा चंद्रदोष की शांति भी होती है। इससे परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन

ज्योतिषीय गणना के अनुसार चतुर्थी तिथि 3 जुलाई सुबह 11:20 बजे शुरू होकर 4 जुलाई दोपहर 12:39 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर व्रत 3 जुलाई को ही रखा जाएगा। इस दिन रात 9:53 बजे चंद्रदर्शन होगा। संकष्टी चतुर्थी व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है। चंद्रदर्शन के बाद भगवान गणेश की आरती कर व्रत का पारण किया जाता है।
देवी भवन मंदिर के राजेश शास्त्री ने बताया कि भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। उनकी आराधना से सभी बाधाएं दूर होती हैं और नए कार्य शुभ फल प्रदान करते हैं। इस दिन गणेश को दूर्वा, लाल पुष्प, सिंदूर, मोदक और लड्डू अर्पित करना विशेष फलदायी माना गया है। श्रद्धालु इस अवसर पर गणेश अथर्वशीर्ष, गणेश चालीसा और संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ भी करते हैं।
विज्ञापन

यह व्रत चंद्रदोष की शांति के लिए भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि भगवान गणेश की आराधना और चंद्रमा को अर्घ्य देने से मानसिक तनाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही आर्थिक परेशानियों और पारिवारिक बाधाओं से मुक्ति की कामना करने वालों के लिए यह व्रत विशेष फलदायी है। श्रद्धालु रात में चंद्रदर्शन के बाद गणेश आरती कर प्रसाद ग्रहण करते हैं और विधिवत व्रत का पारण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें