फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेक्टर 16-17 के जय हिंद पार्क को खेल मैदान बनाने की उठी आवाज

विज्ञापन
सेक्टर 16, 17 ​​के जय हिंद पार्क में खेल का अभ्यास करने वाले युवा।
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 16-17 स्थित जय हिंद पार्क को खेल मैदान अथवा मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की मांग तेज हो गई है। करीब 10 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस पार्क में प्रतिदिन लगभग 100 खिलाड़ी सुबह और शाम विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं। स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर यहां खेल सुविधाओं का विस्तार करने और इसे मिनी स्टेडियम का दर्जा देने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय वरिष्ठ नागरिक चतर सिंह गोयत ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से विकसित इस पार्क का रखरखाव वर्तमान में नगर निगम कर रहा है। इसी वर्ष मार्च तक पार्क की देखभाल उनकी संस्था इकोलॉजी एंड स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब के माध्यम से की जा रही थी लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी नगर निगम के पास है।
उन्होंने बताया कि संस्था ने स्थानीय लोगों के सहयोग से यहां 400 मीटर लंबा एथलेटिक्स ट्रैक तैयार कराया है। ट्रैक के बीच में फुटबाल और वॉलीबाल के मैदान बनाए गए हैं। इसके अलावा मुक्केबाजी और बैडमिंटन के अभ्यास की भी व्यवस्था की गई है। सेक्टर-9/11 स्थित हाईस्कूल परिसर में भी खेल सुविधाओं का विकास किया गया है तथा पौधरोपण कर परिसर को हरित बनाया गया है।
विज्ञापन

इन मैदानों पर नियमित अभ्यास करने वाले कई खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। लंबी कूद सहित एथलेटिक्स स्पर्धाओं का अभ्यास करने वाले युवा सुमित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में प्रशिक्षण प्राप्त कर इसी वर्ष मई में सेना अधिकारी बने हैं। वहीं वरिष्ठ खिलाड़ी महेंद्र सिंह विभिन्न खेलों में पदक जीत चुके हैं और वर्तमान में पार्क के सौंदर्यीकरण में योगदान दे रहे हैं।
कुश्ती कोच विकास ने बताया कि वह यहां करीब 20 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं। उनके अनुसार इस मैदान में अभ्यास करने वाले कई युवा विभिन्न सरकारी विभागों में भी नियुक्त हो चुके हैं। इसी को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने पार्क को खेल गतिविधियों के लिए और विकसित कर मिनी स्टेडियम का दर्जा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें