फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: संजय ने दो गोल पास कर एशिया कप हॉकी जिताने में निभाई अहम भूमिका

Sun, 07 Sep 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
कोच राजेंद्र के साथ हिसार के हाॅकी ​खिलाड़ी संजय कालीरामन (नीली टी शर्ट में)।
विज्ञापन
हिसार। बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर जीत हासिल की है। भारतीय टीम में शामिल हिसार के गांव डाबड़ा के ओलंपियन संजय कालीरमन ने भी मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इस स्पर्धा में रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में संजय ने डी में दो गोल पास किए। इसकी मदद से दिलप्रीत ने दो गोल करने में सफलता हासिल की। भारतीय टीम के मैच जीतने पर उनके गांव डाबड़ा में भी खुशी की लहर है। उनके कोच राजेंद्र सिहाग ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। संजय ने गांव में ही कोच सिहाग के पास सात साल की उम्र में हॉकी खेलने की शुरुआत की थी। संजय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। एशिया कप के लिए संजय ने कड़ी मेहनत की थी। ओलंपिक में कांस्य पदक जिताने में भी संजय की अहम भूमिका रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें