फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छुट्टी के दिन भी सफाई कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा, कूड़े के ढेर हटाने का काम शुरू

Mon, 14 Sep 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी में मपुराना बस स्टैंड मार्केट कमेटी गेट के सामने कूड़े का ढेर उठाता सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
हांसी। सफाई कर्मचारियों की 37 दिन की हड़ताल खत्म होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर परिषद ने अभियान तेज कर दिया है। रविवार को छुट्टी के दिन भी सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न इलाकों में सफाई कर करीब 50 टन कचरा उठाया।
विज्ञापन

नगर परिषद और कर्मचारियों का लक्ष्य अगले तीन से चार दिन में शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य करना है। हालांकि नगर परिषद प्रशासन एक सप्ताह में व्यवस्था में सुधार की बात कह रहा है।
रविवार को काम पर लौटने के पहले दिन कर्मचारियों ने वाल्मीकि मोहल्ला, वाल्मीकि चौक, चार कुतुब गेट, वाल्मीकि मंदिर, जीटी रोड सहित शहर के अन्य हिस्सों में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कचरे को एकत्रित कर निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया गया। अभियान से इन क्षेत्रों के लोगों को कुछ राहत मिली।

नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने रविवार को भी अभियान में हिस्सा लिया। हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में बड़ी मात्रा में कचरा जमा हो गया था। अब प्राथमिकता के आधार पर उन स्थानों की सफाई की जा रही है जहां सबसे अधिक गंदगी है।
::::::::::::
शहर में विभिन्न स्थानों पर 500 टन कचरा बचा है। रविवार को 50 टन कचरा उठाया गया। इस सप्ताह में पूरा कचरा उठवाकर शहर को साफ-सुथरा बना दिया जाएगा। -संजय कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें