फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शराब के नशे में गाली-गलौज करने का आरोपी सफाईकर्मी निलंबित

Tue, 06 May 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में आरोपी सफाई कर्मचारी को मे​डिकल के लिए ले जाते अन्य कर्मचारी।
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम के सफाई कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में गाली-गलौज करने पर निलंबित कर दिया है। कर्मचारी का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया और कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारी सत्यवान ने मंगलवार को ड्यूटी के दौरान नशे में धुत था। निगम कार्यालय में आए किसी व्यक्ति से बदतमीजी की। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने इसकी शिकायत निगमायुक्त से की। निगमायुक्त ने सत्यवान को बुलाया तो वह कार्यालय के गेट पर ही गाली-गलौज करने लगा। डीएमसी ने समझाने का प्रयास किया तो अभद्रता की। इसके बाद कर्मचारी का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।
सफाई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में था और वह गाली-गलौज कर रहा था। निगम कार्यालय में आए एक व्यक्ति ने उसकी शिकायत की। इस मामले में कर्मचारी सत्यवान को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया है। - डॉ. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगमायुक्त, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें