फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रदेशभर के सफाई व दमकल कर्मचारी मांगों को लेकर 18 व 19 नवंबर को निकाय मंत्री के आवास पर डालेंगे महापड़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर पालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश भर के सफाई व दमकल कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर 18 व 19 नवंबर को निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास के सामने महापड़ाव डालेंगे। साथ ही मंत्री की वादा खिलाफी के विरोध में शहर में धिक्कार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई के हिसार के प्रधान राजेश बागड़ी ने बताया कि सफाई व दमकल कर्मचारियों ने अक्तूबर 2022 में 11 दिन की व्यापक हड़ताल की थी। इसके बाद संघ की 29 अक्तूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव वी उमाशंकर की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। दोनों वार्ता में संघ की कई मांगों मान लिया गया था, मगर आज तक इन मांगों के संबंध में पत्र जारी नहीं किए, बल्कि गुरुग्राम के 3480, रोहतक नगर निगम के 500 सहित अन्य पालिकाओं, परिषदों व दमकल के 5 हजार कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से नौकरी से निकाल दिया। सरकार की इस दमनकारी नीति से पालिका, परिषद, निगम व दमकल के कर्मचारियों में भारी नाराजगी पनप रही है। 15 अक्तूबर को रोहतक में की गई राज्यस्तरीय आक्रोश रैली में सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में आंदोलन की घोषणा की गई थी। इसी के तहत यह महापड़ाव डाला जाएगा। पहले दिन महापड़ाव में हिसार के अलावा सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी व जींद के कर्मचारी शामिल होंगे। इस महापड़ाव की अध्यक्षता संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री करेंगे।
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख मांगें
- अग्निशमन को निकाय विभाग से अलग न करना।
- दमकल विभाग में 2063 फायर ऑपरेटर की भर्ती पर रोक लगाने और 1327 फायरमैन व चालकों को समायोजित करने तक नौकरी की गारंटी देना।
- मैनपावर के ठेकाें पर लगे सफाई कर्मचारियों व सीवर मैन को विभाग में रोल पर करना।
- सफाई कर्मचारियों को एक हजार रुपये स्वच्छता राशि और दमकल कर्मचारियाें को एक हजार रुपये जोखिम भत्ता देना।
- पात्र कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन देना।
- छंटनी किए गए कर्मचारियों की बहाली।
- ठेकों की अवधि बढ़ाने व रुके हुए वेतन का तुरंत प्रभाव से भुगतान करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें