फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 37 घंटे तक लगातार सूर्य नमस्कार करने वाले संदीप हर तरह से फिट

विज्ञापन
हिसार के फरीदपुर के रहने वाले संदीप आर्य पर रिसर्च करते वैज्ञानिक। स्वयं
विज्ञापन
हिसार। गांव फरीदपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप आर्य के 37 घंटे तक लगातार सूर्य नमस्कार करने पर पोलैंड के वैज्ञानिक डॉ. स्टेक ने भारतीय वैज्ञानिक डॉ. रमेश, डॉ. दामोदिनी, सौरव, रवि, कैदार के साथ मिलकर शोध पूरा कर लिया है। बंगलूरू स्थित स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान विश्वविद्यालय में 15 दिन तक संदीप के शरीर की चिकित्सा जांच की गई। उनके साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास भी किया और सैंपल लिए गए। डॉ. स्टेक ने बताया कि जांच के दौरान पाया कि संदीप के लीवर, किडनी, हार्ट 100 प्रतिशत स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

10 घंटे लगातार सूर्य नमस्कार करने के बाद जांच की तो उनकी बीपी और धड़कन सामान्य थी। संदीप ने रिसर्च से 20 दिन पहले भोजन बंद कर दिया और नारियल पानी का सेवन किया।
विज्ञापन

रिसर्च का परिणाम 15 अक्तूबर तक आ जाएगा। इसके बाद वे संदीप पर पुस्तक लिखेंगे। लोग इसे पढ़कर सूर्य नमस्कार को अपनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें