हिसार। दयानंद महाविद्यालय में आयोजित 72वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट की 5,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में संदीप और पूनम ने प्रथम स्थान हासिल किया। शुक्रवार को आयोजित मीट का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रम जीत सिंह एवं उनकी पत्नी शोभा चहल ने किया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि कमल कलोई ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुरजीत कौर ने परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि 200 मीटर दौड़ में पूनम प्रथम, निशा द्वितीय और नैन्सी तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में पूनम व अजीत प्रथम, कोमल व संदीप द्वितीय तथा निशा व अमित तृतीय रहे।
800 मीटर दौड़ में अजीत व पूनम प्रथम, निशा व संदीप द्वितीय तथा कोमल व अमित तृतीय रहे। 1,500 मीटर दौड़ में पूनम व अजीत प्रथम, निशा व संदीप द्वितीय तथा कोमल व रोहित तृतीय रहे। 5,000 मीटर दौड़ में पूनम व संदीप प्रथम, निशा व मनोज द्वितीय तथा प्रिया व अजीत तृतीय स्थान पर रहे।
गोलाफेंक स्पर्धा में पूनम व सौरभ प्रथम, प्रिया व आयुष द्वितीय तथा निशा व रोहित तृतीय रहे। भालाफेंक में पूनम व अनूप प्रथम, कोमल व संदीप द्वितीय तथा प्रिया व सौरभ तृतीय रहे। ऊंचीकूद में निशा व संदीप प्रथम, नेहा व अजीत द्वितीय तथा पूनम व ध्रुव तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, प्रो. सुनील ढुकिया, प्रो. जयबीर, प्रो. पूजा कलोई और प्रो. रविंद्र शामिल रहे।