फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा और विधानसभा में सैनी समाज को मिले भागीदारी : इंदु

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। संख्या के अनुपात के अनुसार राजनीतिक भागीदारी दिए जाने की मांग को लेकर रविवार को सैनी समाज की प्रदेशस्तरीय बैठक हनुमान ढाणी स्थित न्यू सैनी धर्मशाला में सैनी विचार मंच के बैनर तले आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेश सैनी ने की तथा संचालन नरेश सैनी कलानौरिया ने की। इसमें आप प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु सैनी ने लोकसभा और विधानसभा में सैनी समाज को भागीदारी मिलने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में सभी राजनीतिक दलों से आबादी के लिहाज से सैनी समाज को लोकसभा चुनाव में 2 तथा विधानसभा चुनाव में 12 सीटें दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले को पद्म भूषण एवं सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई गई।
इस मौके पर अधिवक्ता सतीश सैनी हाईकोर्ट चंडीगढ़, आप प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु सैनी, कुरुक्षेत्र से प्रो. सुभाष सैनी, कुलदीप उरलाना, नारायणगढ़ से प्रो. धर्मेंद्र सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक हकों के बिना समाज की तरक्की संभव नहीं है। समाज अपने राजनीतिक हकों के लिए अब जाग चुका है तथा जो भी राजनीतिक दल समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगा, समाज पूरी निष्ठा से उसकी मजबूती के लिए काम करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने समाज के सभी लोगों से आह्वान किया कि अपने भविष्य की लड़ाई के लिए आज पूरे समाज को एकजुट होकर चलना होगा। ऐसे में समाज के लोग संगठित होकर चले, तभी समाज का राजनीतिक भविष्य स्वर्णिम हो पाएगा।
इस मौके पर हांसी से महेंद्र सैनी, हिसार से सुंदर सैनी, रोहतक से जितेंद्र, इंद्री से मा. नरेश सैनी, नारायणगढ़ से प्रो. धर्मेंद्र सैनी, कुरुक्षेत्र से प्रो. सुभाष सैनी, प्रीतम हसनगढ़, दादरी से अधिवक्ता अजय सैनी, झज्जर से डॉ. जोगेंद्र, लोहारू से राम सिंह कटारिया, पार्षद प्रतिनिधि पवन सैनी, उर्मिला सैनी, अधिवक्ता व रेनू सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें