फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सागर को अध्यक्ष चुना, पंकज को उपप्रधान की मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक वीरवार को पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान ने की। बैठक में सर्वसम्मति से सागर काजल को माजरा प्याऊ आईटीआई का अध्यक्ष चुना गया। वहीं पंकज कागसर को उपप्रधान और वार्तिक साहू मोठ को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान आईटीआई माजरा प्याऊ के काफी संख्या में विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा किसी भी प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। युवाओं में नई सोच, ऊर्जा और व्यवस्था में बदलाव लाने का साहस होता है। जब युवा राजनीति में सक्रिय भागीदारी करते हैं तो वह न केवल अपनी आवाज बुलंद करते हैं बल्कि समाज और प्रदेश की दिशा बदलने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। प्रदेश के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए युवाओं का राजनीति में आगे आना बेहद जरूरी है।
इस मौके पर हलका प्रधान राजेश उर्फ बिलू, आईएसओ के प्रदेश अध्यक्ष साहिलदीप कस्वा, हांसी जिला अध्यक्ष ध्रुव जांगड़ा, विकास नागर, अनिल, गुरदीप, दीपक, सागर सैनी, अमित, अजय, प्रेम और मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें