फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम हुड्डा ने बालसमंद में सद्भावना रैली, सरकार पर साधा निशाना

Mon, 04 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
कभी किसी की पीठ पर वार किया है न सहूंगा - फोटो : bureau
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को बालसमंद में सद्भावना रैली के मंच से सियासी निशाने साधे। आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रव करवाने में हाथ होने के आरोपों पर हुड्डा ने कहा कि मुझ पर आरोप लगाकर कोई मेरी आवाज दबा नहीं सकेगा। विधानसभा में मुझ पर आरोप लगाने वाले सबूत पेश करें। आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले परिवार का बेटा हूं। अपनी लड़ाई खुद लड़ने में सक्षम हूं। न तो कभी किसी की पीठ पर वार किया है न ही सहूंगा। सरकार सच्चाई सामने लाना चाहती है तो सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से जांच कराएं।
विज्ञापन


बालसमंद में बीर सिंह दलाल की ओर से आयोजित सद्भावना रैली को संबोधित करने पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि उपद्रव में हाथ होने के आरोप लगाकर कोई मेरी आवाज नहीं दबा सकता। सांच को आंच नहीं आ सकती। उन्होंने लोगों से कहा कि आप भाईचारा बनाए रखना। भाईचारे को खराब करने की साजिश को कामयाब न होने देना।

 भाजपा बड़े बादे करके सत्ता में आई
हुड्डा ने कहा कि केंद्र के बाद प्रदेेश में भाजपा बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई, लेकिन हालत यह है कि डेढ़ साल में ही कर्मचारी, व्यापारी, मजदूर, किसान हर वर्ग परेशान हो गया। उन्होंने सवाल किया कि धान सस्ता खरीदा चावल सस्ता क्यों नहीं हुआ, कपास सस्ती खरीदी कपड़े सस्ते क्यों नहीं हुए, कच्चे तेल के पांच तिहाई रेट घट गए पेट्रोल डीजल के दाम क्यों नहीं घटे, कोयला सस्ता हो गया तो बिजली महंगी क्यों कर रहे हैं?
विज्ञापन


अपनी विफलताओं से घिरी सरकार ने उपद्रव का षड्यंत्र रचा। यही आरक्षण देना था तो लोगों को आपस में क्यों लड़ाया। मंत्री कुछ बयान देते रहे एमपी कुछ बोलते रहे। समाज को तोड़ने का काम किया गया। यह आरक्षण तो हमने पहले ही दे रखा था। सही से पैरवी करते तो कायम रहता।

किसानों को 250 रुपये बोनस दे सरकार
हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने गेहूं का एमएसपी कम तय किया है। सरकार इस पर 250 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से बोनस दें। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि व बरसात से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जिसका आकलन कर मुआवजा दिया जाना चाहिए।

सम्मेलन में रोहतक सांसद दीपेंद्र हुडडा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रकाश, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पूर्व मंत्री संपत सिंह, पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा, पूर्व मंत्री परमवीर सिंह, विधायक शकुंतला खटक, विधायक रघुबीर कादयान, विधायक जयबीर वाल्मीकि, विधायक आनंद सिंह दांगी, पूर्व विधायक रामनिवास घोडे़ला, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सूरा, धर्मबीर गोयत, पूर्व एमएलए रामभगत शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें