इससे पहले रोहताश ने जनवरी 2026 में ही यूरोप महाद्वीप की (5,642 मीटर) सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर 24 घंटे रुकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। ऐसा करने वाले वे विश्व के पहले व्यक्ति बन गए थे। रोहताश ने चोटी फतह करने के बाद एक वीडियो साझा बताया था कि माइनस 43 डिग्री तापमान और 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की। रोहताश ने गुरु जम्भेश्वर भगवान की फोटो चोटी पर रखकर पर्यावरण सरंक्षण और बिश्नोई समाज को एकता के सूत्र में बंधे रहने का संदेश भी दिया था।
रोहताश खिलेरी ने बताया माउंट एवरेस्ट पर 24 घंटे रुकने में जान जाने तक का खतरा है। यहां न्यूनतम तापमान 60 से 70 डिग्री माइनस में चला जाता है। अभी तक माउंट एवरेस्ट पर 21 घंटे रुकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है जो नेपाल के बाबुश्री शेरपा के नाम है। इन्होंने इसे करीब 22 साल पहले 1999 में बनाया था। रोहताश अगर 24 घंटे रुकते हैं तो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले इंसान होंगे।