फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रेम प्रसंग के चलते की थी रोहित की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। तलवंडी राणा गांव में शनिवार देर रात पशु बाड़े में सो रहे 23 वर्षीय रोहित की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की थी। सीआईए टीम ने हत्या मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं डाली, लेकिन प्रांरभिक जांच में यहीं बात सामने आई है। मंगलवार को पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए गए बयान में तलवंडी राणा गांव के रहने वाले राहुल ने बताया कि था वह राजकीय कॉलेज उगालन में लैब सहायक के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि छोटा भाई रोहित घरेलू कार्य के अलावा ड्राइविंग करता था। अक्सर वह घर से दूर वाटर वक्स के नजदीक पशु बाड़े में सोता था। शनिवार रात को वह पिकअप में एक फैक्टरी से माॅल लोढ़कर आया था। इसके बाद उसने पिकअप पशु बाड़े के बाहर गली में खड़ी कर दी। रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद घर से पशु बाड़े में सोने के लिए चला गया। सुबह पांच बजे मौसी मीना पशुओं को चारा डालने के लिए गई तो रोहित लहुलूहान हालत में चारपाई पर पड़ा था। सीआईए टीम ने इस मामले में घटना के एक दिन बाद ही संदिग्ध आरोपी को पकड़ा हे। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते रोहित की हत्या की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें