फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ्ा गरजे चौध्ार के दावेदार

Thu, 09 Oct 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
मुझे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए उकलाना हलके से नरेश सेलवाल को विधायक बनाना होगा। नरेश सेलवाल उकलाना से विधायक बनकर जाएंगे तो मैं भी लगातार तीसरी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनूंगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस प्रत्याशी नरेश सेलवाल के समर्थन में उकलाना में आयोजित जनसभा में लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर उकलाना से नरेश सेलवाल को भारी मतों से विजयी बनाओ। अगर सेलवाल यहां से विधायक बनते हैं तो फिर मैं वादा करता हूं कि उकलाना हलके में विकास की कोई कमी नहीं रहने दूंगा।

कांग्रेस सरकार बनी तो किसानों के फसली ऋण बिल्कुल माफ करेंगे। सभी गरीबों को जमीन देंगे, प्रदेश का पूरा विकास करवाएंगे और बुढ़ापा पेंशन को 1500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर एक तगड़ा जोटा और मार दूंगा। फिर थारी सारी मौज हो ज्यागी।
विज्ञापन


भाजपा ने अच्छे दिनों का सपना दिखाकर जनता को ठग लिया। सब्जी, रेल भाड़ा, दवाइयां सब महंगी कर दी है। भाजपा के पास तो मुख्यमंत्री पद के लायक ही कोई व्यक्ति नहीं है।

इनेलो पर हमला बोलते हुए कहा कि जो व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता हो, वह भला कभी प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसे बन सकता है।

कांग्रेस प्रत्याशी नरेश सेलवाल ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से दूसरी बार विधायक बनें तो उकलाना हलके का मुख्यमंत्री के साथ मिलकर पूरा विकास करवाएंगे।

पूर्व सीएम चौटाला ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 90 हलकाें में जाएंगे तो भाजपा का पूरे प्रदेश में बंटाधार हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि जहां-जहां पैर पड़े संतन को वहां-वहां  बंटाधार वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल अपने बूते पर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने बरवाला में अनाज मंडी के नजदीक मैदान पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 100 दिन में मोदी सरकार की पोल खुल गई है।

वायदे के अनुसार, जनता का भला नहीं करने वाली भाजपा को जनता करारा सबक चुनाव में सिखाने जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी को अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कोई बात कहनी चाहिए।

केवल चुनावी फायदे के लिए अनाप-शनाप आरोप लगाना उनको शोभा नहीं देता। प्रधानमंत्री मोदी जिस भाषा और शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं,

उसे सुनकर तो उन्हें आश्चर्य हो रहा है कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मभूमि गुजरात से संबंध रखते हैं।


चौटाला ने कहा कि हरियाणा की धरती पर झूठ और फरेब नहीं चलता है। यहां धर्म और जनता के हितों की बात करने वाली पार्टी को ही जनता सत्ता की बागडोर सौपंती है।

भाजपा के राज में न तो मंहगाई कम हुई और न ही किसानों को उनकी फसल का उचित रेट मिला। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार ने प्रदेश की जनता को दोनों हाथों से लूटा है। इसलिए जनता चुनाव में उसका सुपड़ा साफ करने जा रही है।

जनसभा को पूर्व लोकसभा सांसद अवतार सिंह भडाना, राज्यसभा सांसद एवं नलवा से प्रत्याशी रणबीर सिंह गंगवा, जिलाध्यक्ष व हांसी से प्रत्याशी हिसार से प्रत्याशी भीम महाजन, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल आदि ने संबोधित किया।

चौधर आपके पास आएगी : बीरेंद्र सिंह
भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा है कि जात-पात और परिवारवाद की राजनीति अब फेल हो चुकी है। इसी राजनीति के चलते अभी तक उकलाना विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं हुआ।

उकलाना से भाजपा प्रत्याशी सीमा गैबीपुर को भारी बहुमत से जीताकर विधानसभा में भेजो, मैं आपसे वादा करता हूं कि चौधर खुद चलकर आपके पास आएगी।

बीरेंद्र सिंह बुधवार को गांव बिठमड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है और लोग सत्ता बदलने के लिए तैयार बैठे हैं।

आज प्रदेश की 36 बिरादरी बीजेपी के साथ है, इसलिए आप भी साफ छवि की नेता को चुनो और भारी बहुमत से जीत दिलाओ।

भाजपा नेत्री सीमा गैबीपुर ने कहा कि वे दूसरे नेताओं की तरह केवल वादे नहीं करती, बल्कि अपने वादों को पूरा कराने का भी दम रखती है। सत्ता में आने के बाद भाजपा प्रदेश में ऐसी विकास योजनाएं चलाएगी, जिसके दूरगामी परिणाम आएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें