फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के चलते रोडवेज ने की अतिरिक्त बसों की व्यवस्था

Sun, 11 Dec 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
exam shimla
विज्ञापन
 हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन की क्लर्क पद के लिए पांचवें चरण की परीक्षा के लिए रोडवेज ने चंडीगढ़ रूट पर चार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। पिछली परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को चंडीगढ़ रूट पर बसों की खासी समस्या रही है। गौरतलब है कि दूसरे चरण की परीक्षा में तो चंडीगढ़ रूट की तीन बसें न आने के कारण करीब 70 परीक्षार्थियों को बस स्टैंड पर देर रात तक बस का इंतजार करना पड़ा था। इस बार रोडवेज जीएम द्वारा चंडीगढ़ रूट पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करवाई गई है।
विज्ञापन


बसों और ट्रेनों में रही भारी भीड़
वहीं, परीक्षा को लेकर शनिवार को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन दोनों जगह भारी भीड़ रही। हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की क्लर्क पद की लिखित परीक्षा प्रदेश के 13 जिलों में आयोजित की जानी है। जिनमें मुख्यत: हिसार, कैथल, करनाल, अंबाला, फरीदाबाद के साथ अन्य जिलों में परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। इस कारण इन रूटों पर परीक्षार्थियों की काफी अधिक भीड़ रही।

गोरखधाम एक्सप्रेस 10 घंटे लेट
धुंध के कारण गोरखधाम एक्सप्रेस शनिवार को हिसार रेलवे स्टेशन पर 10 घंटे लेट पहुंची। इस कारण स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। गोरखधाम एक्सप्रेस अपने तय समय सुबह 10 बजे की बजाय रात 8 बजे हिसार से रवाना हो पाई। गोरखधाम के अतिरिक्त हिसार से जयपुर जाने वाली ट्रेन भी 2 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षार्थियों की सुविधाओं के लिए चंडीगढ़ रूट पर बसों की व्यवस्था बढ़ाई गई है। परीक्षा के एक दिन पहले व एक दिन बाद भी यह व्यवस्था बनी रहेगी।
- खूबीराम कौशल, जीएम, रोडवेज, हिसार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें