फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने जीएम को साढे़ 9 घंटे कार्यालय में बनाए रखा बंधक

Fri, 25 Nov 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
roadwayas - फोटो : Bureau
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने जीएम खूबीराम कौशल को उनके कार्यालय में घेराव करते हुए करीब साढे़ 9 घंटे तक कार्यालय में बंधक बनाकर रखा। देर शाम करीब साढे़ आठ बजे मौके पर पहुंचे डीएसपी ने हस्तक्षेप करते हुए कमेटी का गठन होने के बाद ही जीएम को कार्यालय से बाहर निकाला।
विज्ञापन

26 कर्मचारियों के एसीपी स्केल को दोबारा आरंभ करने की मांग को लेकर अल्टीमेटम दिया था। इसी मांग को लेकर कर्मचारी वीरवार को सुबह 11 बजे से उनके कार्यालय के बाहर बैठ गए। जीएम को देर रात तक बाहर नहीं निकलने दिया। करीब 8 बजे मौके पर पहुंचे डीएसपी जितेंद्र कुमार व हुडा संपदा अधिकारी सुमित कुमार ने यूनियन कर्मचारी व रोडवेज जीएम के बीच मध्यस्थता करते हुए एक कमेटी के गठन की बात कही। जो परिवहन मंत्री से विभिन्न मांगों को लेकर बैठक करेगी। जीएम की ओर से पुुराने नियमों के अनुसार ही कर्मचारियों को एसीपी देने की बात स्वीकार करने पर यूनियन द्वारा घेराबंदी व चक्काजाम करने का अल्टीमेटम वापस ले लिया गया।

जीएम के साथ चार दौर की बातचीत रही विफल
इससे पहले महाप्रबंधक ने कमेटी के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए कई बार बुलाया था। महाप्रबंधक से चार दौर में बातचीत होने के बाद मामला सिरे नहीं चढ़ा। इस बाद कर्मचारी फिर से उनके कार्यालय के आगे धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


ये हैं कर्मचारियों की मांग
यूनियन द्वारा कर्मचारियों के वेतन में एसीपी काटने, प्राइवेट परिवहन नीति रद्द करने, हर साल परिवहन बेड़े में एक हजार नई बसें शामिल करने, कर्मशाला कर्मचारियों, चालकों व परिचालकों की नियमित भर्ती शुरू करने, वर्ष 2003 से 2014 तक भर्ती हुए 8200 चालकों व परिचालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का मानकर सभी लाभ देने, वरिष्ठ-कनिष्ठ कर्मचारियों के वेतनमानों में अंतर दूर करने व सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की पदोन्नति सूची जारी करने की प्रमुख मांग हैं।

इन्होंने किया संबोधित
कर्मचारियों में सुभाष ढिल्लो, कुलदीप पाबड़ा, अरुण शर्मा, महेंद्र माटा, धर्मपाल बूरा, सुभाष किरमारा, अंग्रेज कंबोज, सुभाष बिंदल, जोगेंद्र बालक, कुलबीर किनाला, राममेहर सिवाच, जगदेव सिंह, राजेश खेदड़, देवेंद्र सिंह व विजय चहड़कलां सहित अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें