फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एकजुटता की राह पर रोडवेजकर्मी, संगठन को मजबूत करने पर जोर

Mon, 17 Aug 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार रोडवेज डिपो में रविवार को हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की बैठक हुई। अध्यक्षता डिपो प्रधान जितेंद्र शर्मा ने की। संचालन सचिव वीरेंद्र किरतान ने किया। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही संगठन को मजबूत करने और सदस्यता विस्तार पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन

राज्य कमेटी के प्रेस प्रवक्ता सुरेश सैनी नारनौंद और राज्य पदाधिकारी सुरेंद्र जांगड़ा ने बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने कर्मचारियों के हित में संगठन की ओर से करवाए गए कार्यों की जानकारी दी। संगठन की कार्यशैली से प्रभावित होकर कई कर्मचारियों ने मंच की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान संगठन में नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। सज्जन फौजी को उपप्रधान, कृष्ण आर्य नगर को वरिष्ठ उपप्रधान, संतलाल मिंगनीखेड़ा को सह-ऑडिटर, नरेश लाडवी को सह-सचिव और सत्यवान सलेमगढ़ को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक में कमल निंबल, राधेश्याम सैनी, माधव उकलाना, सुशील धानिया, अजीत फौजी और सतीश मोखरा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें