फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हाउसिंग बोर्ड और सेक्टर 4 टू में 4.47 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से हाउसिंग बोर्ड व सेक्टर 4 पार्ट टू में सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। विभाग की तरफ से इस कार्य के लिए टेंडर लगाया गया था। दोनों टेंडर के लिए 4-4 एजेंसियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दोनों टेंडर की तकनीकी बोली की जांच कर ली है। अब इनकी वित्तीय बोली की जांच की जाएगी और उसके बाद टेंडर अलॉट किया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड में करीब 1.19 करोड़ रुपये और सेक्टर 4 पार्ट टू में 3.28 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण किया जाएगा। मानसून के बाद इन एरिया में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
हाउसिंग बोर्ड व सेक्टर 4 पार्ट टू में काफी समय से सड़कों की हालत खराब पड़ी है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रखे हैं। इस कारण से इन एरिया के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोग काफी समय से सड़क का निर्माण करवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 1-4 के मास्टर रोड की भी सुध लेगा विभाग : विभाग की तरफ से सेक्टर 1-4 की मास्टर रोड (जिंदल चौक से रायपुर रोड तक) का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए भी टेंडर लगाया जा चुका है। इसकी भी तकनीकी बोली की जांच हो चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें