हिसार के हांसी में हुए हादसे में तीन महिला एएसआई सहित छह लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी अपनी प्राइवेट कार में सवार थे, जोकि रोहतक की सुनारिया जेल मे ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे।
हिसार में हांसी-दिल्ली रोड पर गांव सोरखी के पास आपस में दो गाड़ियां टकरा गई। जिसमें तीन महिला एएसआई सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। जानकारी देते हुए घायल अर्टिका चालक राजेश कुमार ने बताया कि वह गांव भाटोल से धनाना गांव जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह सोरखी गांव के पास पहुंचा तो साइड आ रही दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी अपनी प्राइवेट कार में सवार थे, जोकि रोहतक की सुनारिया जेल मे ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे। घायलों में एएसआई गीता, एएसआई सुनीता, एएसआई पूनम, एएसआई कुलदीप व एएसआई सुशील शामिल है, जो हांसी पुलिस लाइन से कोर्स के लिए निकले थे।