फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकू हत्याकांड : भाई विकास ने कोर्ट में दी गवाही

Thu, 06 Mar 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रिंकू हत्याकांड प्रकरण में वीरवार को मृतका के भाई विकास ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निशांत शर्मा की अदालत में गवाही दी। वहीं, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये पक्ष रखना था। हालांकि किसी कारण वह वीसी में शामिल नहीं हो सके।अब अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी।
विज्ञापन

एडवोकेट हरदीप ने बताया कि सुनवाई के दौरान आरोपी डीएसपी कप्तान सिंह, नई अनाज मंडी चौकी के तत्कालीन इंचार्ज एएसआई रविंद्र यादव, जींद के कोत इंचार्ज ईएसआई सतीश कुमार, डीएसपी का गनमैन सिपाही कुलदीप अदालत में पेश हुए। बता दें कि सिरसा मार्ग स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अप्रैल 2020 में सिपाही विक्रम की पत्नी रिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस ने हत्या मामले में सोटा बरामद किया था। उधर, पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के बोर्ड और एफएसएल रिपोर्ट में गोली लगने से हत्या होना बताया गया। इस मामले में डीएसपी सहित सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें