फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान रैंक समान पेंशन की मांग

Sun, 15 Dec 2013 08:38 PM IST
झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समान रैंक समान पेंशन, इलाज के दौरान कैश लेस सुविधा, पंजाब की तर्ज पर पेंशन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों के लिए रिटायर्ड कर्मचारियों ने रविवार को शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के झज्जर निवास पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व रिटायर्ड कर्मचारी श्री राम पार्क में एकत्रित हुए और रणनीति तैयार की। बाद में जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री के निवास पर पहुंचे। शिक्षा मंत्री के झज्जर न होने पर उन्होंने ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों से खफा रिटायर्ड कर्मचारी भी रविवार को सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ  धरना प्रदर्शन किया। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान हवा सिंह ने बताया कि सरकार उनके साथ वादा खिलाफी कर रही है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि सीएम हुडडा के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने रिटायर्ड कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें