फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चौधरी छोटूराम के दिखाए मार्गों पर चलने का लें संकल्प

विज्ञापन
हिसार जाट धर्मशाला में सर छोटू राम जयंती कार्यक्रम में मंच पर बैठे मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य स
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। चौधरी छोटूराम 36 बिरादरी के नेता थे। उन्होने किसान और मजदूर वर्ग के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। समाज के विकास के लिए चौधरी छोटूराम के दिखाए मार्गों पर चलने का संकल्प लें। यह बात राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने दीनबंधु चौधरी सर छोटूराम की 145वीं जयंती पर जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही।
चौधरी छोटूराम का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। उस समय की परिस्थितियों को उन्होंने जाना और किसान एवं मजदूर वर्ग के उत्थान करने का प्रयास किया। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिवादी जहर को समाप्त करने के लिए समाज के लोगों को आगे बढ़ने की अपील की।
विज्ञापन

बराला ने धर्मशाला के लिए सांसद निधि से 15 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जाट धर्मशाला प्रधान संजीव कोहाड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन प्रो मनदीप मलिक ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नरेश पूनिया, भूपेंद्र पनिहार, जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, महापौर प्रवीण पोपली, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, जाट शिक्षण संस्था प्रधान दिलदार पूनिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें