फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑटो मार्केट में आज से 9 दिन तक चलेगा अतिक्रमण हटाओ महा अभियान

विज्ञापन
हिसार। ऑटो मार्केट का निरीक्षण करते अतिरिक्त निगामयुक्त डाॅ. प्रदीप हुड्डा। स्रोत निगम - फोटो : टूंडला की भूमि प्रबंधक संमिति के पदा​धिकारी केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल से मिलकर मांग पत्र देते संगठन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। ऑटो मार्केट में मंगलवार से अतिक्रमण हटाने का महा अभियान शुरू होगा, जो 9 दिन तक चलेगा। सोमवार को अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने मार्केट का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान निगम ने मार्केट में मुनादी भी करवाई।
निरीक्षण के दौरान डॉ. हुड्डा ने अधिकारियों से स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल कुछ दिनों के लिए सफाई करना नहीं, बल्कि मार्केट को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त निगमायुक्त ने कहा कि अभियान के बाद भी नियमित निगरानी रखी जाएगी। उनका उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि सुविधाएं बढ़ाना है। उन्होंने व्यापारियों और नागरिकों से सहयोग की अपील की और कहा कि अगर सभी मिलकर प्रयास करें तो ऑटो मार्केट को एक मॉडल मार्केट के रूप में विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें