फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 7 मार्च को एक शिफ्ट में खुलेगा रेलवे स्टेशन पर आरक्षण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हिसार, भिवानी, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, सिरसा, सादुलपुर, चूरू और लालगढ़ स्टेशनों पर स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र होली के दिन 7 मार्च को सिर्फ एक शिफ्ट में खुलेगा। इस दौरान सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए यह सूचना अग्रिम रूप से प्रचारित की जा रही है।
विज्ञापन

रेल आरक्षण से संबंधित कार्य के लिए उपरोक्त स्टेशनों पर जाने वाले व्यक्ति समय का ध्यान रखे। यह व्यवस्था सिर्फ एक दिन के लिए रहेगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में हिसार रेलवे स्टेशन पर दो शिफ्ट में आरक्षण केंद्र खुल रहा है। मगर 7 मार्च को यात्री एक ही शिफ्ट में टिकट रिजर्वेशन करवा सकेंगे।
हिसार-कोयम्बटूर ट्रेन में 1 मार्च से बढ़ेंगे डिब्बे
होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों के डिब्बों में अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार में 1 मार्च से 29 मार्च तक और कोयम्बटूर से 4 मार्च से 1 अप्रैल तक 1 सेकेंड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं, गाडी संख्या 20409/20410, दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली रेल सेवा में 2 मार्च से 11 मार्च तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें