फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पंप हाउस के चौकीदार को बंधक बना की डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के सीसवाला गांव जलघर में चौकीदार को छह बदमाशों ने बंधक बनाकर डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने वारदात का विरोध करने पर चौकीदार के साथ मारपीट कर उसके मुंह पर पिस्तौल का बट मारा। तीन घंटे तक आरोपी जलघर में रहे और सुबह पांच बजे ट्रांसफार्मरों से सामान लूटकर फरार हो गए। इसके बाद चौकीदार ने पुलिस को सूचित किया। हालांकि सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी और बंधक बनाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



सीसवाला निवासी होशियार सिंह ने बताया कि गांव के जलघर पर चौकीदार है। रात करीब दो बजे 6 युवक पैदल ही पंप हाउस की तरफ आए और बिजली के ट्रांसफार्मर की तरफ पत्थर फेंकने लगे। यह देख चौकीदार ने भी पथराव किया। इसके बाद बदमाशों ने पंप हाउस की बत्ती गुल कर दी और पंप हाउस में घुसकर उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने उसके मुंह पर पिस्तौल का बट मारा। आंख और मुंह पर कपड़ा बांध कर कमरे में ले गए। दो बदमाश तीन घंटे तक उसके पास खड़े रहे और चार ने ट्रांसफार्मर का सामान लूटना शुरू कर दिया। जाते समय बदमाश उसका मोबाइल फोन भी ले गए। इसके बाद उसने किसी तरह खुद को मुक्त कराया और फिर ठेकेदार व पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
समय से हो जाता बिजली कनेक्शन तो नहीं होती चोरी : ठेकेदार
ठेकेदार रामफल ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए एक साल से इंतजार चल रहा है। पेमेंट भरी जा चुकी है लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं हो पाया है, अगर समय रहते बिजली कनेक्शन सुचारु होता तो ट्रांसफर में करंट होता तो चोरी शायद नहीं हो पाती।
विज्ञापन


निगम द्वारा सभी शर्तें पूरी होने के बाद कोई कनेक्शन पेंडिंग नहीं रखा जाता है। अगर कोई चोरी हुई है तो उस सामान का ठेकेदार खुद जिम्मेवार है हमारी तरफ से कोई कनेक्शन पेंडिंग नहीं है। - अरुण, एसडीओ, बिजली निगम बालसमंद

सीसवाला हेड से चोरी की शिकायत पर पांच छह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। - हरीश शर्मा, चौकी इंचार्ज बालसमंद

जब पांच या पांच से ज्यादा व्यक्ति मिलकर किसी लूट की घटना को अंजाम देते हैं या अंजाम देने का प्रयास करते हैं तो इस घटना को डकैती कहा जाता है। लूट की घटना में या तो चोरी की घटना या फिरौती की घटना शामिल होती है। जब चोरी और फिरौती की घटना के दौरान किसी को चोट या बंधक बनाया जाता है, जान से मारने की धमकी दी जाती है तो वह घटना लूट की श्रेणी में आती है। इस घटना मेें ट्रांसफार्मर चोरी किया गया और चौकीदार को बंधक बनाया गया व मारपीट की गई और आरोपी पांच से ज्यादा थे, तो यह घटना डकैती की श्रेणी में आती है। - कुमार मुकेश, एडवोकेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें