फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं के बीच जोश से मनेगा गणतंत्र दिवस

Tue, 26 Jan 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मंगलवार को महाबीर स्टेडियम में किया जाएगा। समारोह में राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान वह जिले के सम्मान के लिए काम करने वालों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


इस समय कड़ाके की सर्दी चल रही है। दिन का तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। ऐसे में धूप खिलने के बाद भी बर्फीली हवाएं महसूस हो रही हैं।

गणतंत्र दिवस के दिन अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री  सेल्सियस तक रहने की संभावना है। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए गर्म कपडे़ पहनकर ही स्टेडियम पहुंचे। समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन


स्टेडियम में नागरिकों को साढे़ 9 बजे तक अपना स्थान ग्रहण करना होगा। समारोह करीब 12 बजे संपन्न होगा। दो घंटे तक चलने वाले समारोह में जिले के आपातकाल के समय में जेल काटने वाले लोगों को ताम्र पत्र प्रदान किया जाएगा।

ऐसा रहेगा शेडयूल
प्रात: 9.45 बजे लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि
9.58 बजे महाबीर स्टेडियम में पहुंचेंगे
10 बजे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे
10.15 बजे मुख्यअतिथि का संबोधन
10.25 बजे मार्च पास्ट की सलामी
10.40 बजे प्रशंसा पत्र वितरण
10.50 बजे स्कूली बच्चों का पीटी एवं डंबल शो
11.05 बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
11.35 बजे विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन
दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय गान के साथ समापन

सुरक्षा के लिए करें सहयोग
प्रशासनिक अधिकारियों ने समारोह में पहुंचने वालों से सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है। इस अवसर पर अपना मोबाइल बंद रखें। अपने साथ कोई भी हैंड बैग व आपत्तिजनक वस्तु ना लाएं। गेट पर जांच के बाद ही अंदर प्रवेश करें। नाके पर गाड़ियों की जांच में सहयोग करें।
विज्ञापन


क्या दिखेगा स्टेडियम में
- हरियाणा पुलिस के पुरुष, महिला, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट की परेड
- लेजियम व डंबल शो, योगा के विद्यार्थियों का सूर्य नमस्कार
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का समूह गान
- विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी के विद्यार्थियों का नागा नृत्य
- आईडीडीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से डांडिया नृत्य
- सीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का राजस्थानी नृत्य
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटेल नगर के विद्यार्थियों का भांगडा
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का राष्ट्रीयगान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें