फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीम तक तोड़ा कंकरीट, आज मरम्मत करने का काम शुरू

Fri, 22 Jan 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी भरकम स्टील क्वाइल गिरने से डैमेज हुए जिंदल पुल पर शुक्रवार को मरम्मत करने का काम शुरू हो जाएगा। कंपनी के कर्मचारियों ने वीरवार तक बीम तक कंकरीट तोड़ने का काम किया था।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने इसे आठ बाई आठ फुट तोड़ा है। नया कंकरीट डालने के लिए बीम की स्पॉट से नीचेे पैड बांधी गई है। इन पैड के सहारे नीचे प्लेटें लगाई जाएंगी।

सरिये किए गए हैं ज्वांइट
बीएंडआर के अधिकारियों ने बताया कि वीरवार को कंपनी के कर्मचारियों ने नए सरिये ज्वाइंट कर दिए हैं। इन सरियों को ज्वाइंट करने के बाद अब बस नया कंकरीट डालने का काम बाकी है।

यह काम शुक्रवार को शुरू हो जाएगा। हो सकता है। एक दिन में यह काम पूरा हो जाए इसके बाद इसे केवल सूखने में समय लगेगा।

वैकल्पिक रास्तों से ही पहुंच रहे हैं वाहन
दिल्ली से हिसार पहुंचने वाले वाहन सीधे आने की बजाए वैकल्पिक रास्तों से शहर में एंट्री कर रहे हैं। ऐसे ही हिसार से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर वाहन चालक साउथ बाईपास का सहारा ले रहे हैं मगर सातरोड के पास फाटक बंद होने के कारण बार बार जाम की स्थिति बन जाती है।

ठीक ऐसी ही हालात सूर्य नगर फाटक की है। वहां भी बार बार फाटक बंद होने से वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

छह दिन बाद चालू हो जाएगा पुल से भारी वाहनों का आवागमन
ठेकेदार के कर्मचारियों ने बताया कि कंकरीट डालने का काम पूरा होते ही अगले छह दिन बाद इसके ऊपर से वाहनों की आवाजाही शुरू की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि पहले हलके वाहन गुजरने की अनुमति मिलेगी अच्छी तरह सूखने के बाद भारी वाहन भी गुजारे जा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें