फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्व अनुसंधान लैब में भेजे गए 22 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
बास गांव में सैंपल लेने पहुंचे डॉ. बंसीलाल व लैब टक्नीशियन वेदव्रत। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओर से मंगलवार सुबह केंद्रीय अश्व अनुसंधान लैब में भेजे गए 22 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रोहतक लैब में भेजे गए नौ सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, जिला अस्पताल की ओर से मंगलवार को 40 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुछ सैंपल जिला अस्पताल की फील्ड टीम के द्वारा अलग-अलग जगहों से लिए गए हैं और कुछ सैंपल आइसोलेशन वार्ड में दाखिल मरीजों, ट्राइएज में जांच के लिए लोगों व कैंट से लिए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक रोहतक भेजे गए 9 सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई थी।
विज्ञापन

बता दें कि इन पिछले छह दिनों में जिला अस्पताल की ओर से लगभग 300 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिला नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मंगलवार को पांच नए मरीज दाखिल हुए हैं और इन सभी के संदिग्ध सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए। इनमें से दो लोगों को पुलिस जिले की अन्य जगहों से मिले हैं और तीन संदिग्धों की सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन की ओर से एंबुलेंस के जरिये लाया गया है। अन्य छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के कारण उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है।
संदिग्ध के संपर्क में आए लोगों के लिए सैंपल
बास गांव में सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल की ओर से दंत चिकित्सक डॉ. बंसीलाल के नेतृत्व में टीम सैंपल लेने गई। इस दौरान उनके साथ लैब टेक्नीशियन वेदव्रत भी मौजूद रहे। उस दौरान उन्होंने मार्केट कमेटी में कार्यरत 12 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है।ं जानकारी के अनुसार ये सभी लोग जिंदल अस्पताल में कार्यरत नर्स स्टाफ के भांजे के संपर्क में आए थे। बता दें कि जिले के दूसरे कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग के संपर्क में आने के कारण नर्स को क्वारंटीन किया गया है। नर्स का भानजा उसके साथ रहता था और वह बास में मार्केट कमेटी में कार्यरत है। इधर, कुछ समाज सेवी लोगों ने जिला नागरिक अस्पताल को मंगलवार को 20-25 पीपीई किट भेंट की है।
विज्ञापन

वर्जन
फिलहाल केंद्रीय अश्व अनुसंधान लैब में 22 से 23 सैंपल की जांच की जा रही है। उन्होंने जिले की किसी अन्य लैब से कोई सहायता नहीं मांगी है। यह अश्व अनुसंधान लैब बायो सेफ्टी लेवल तीन की लैब हैं, जो हरियाणा में केवल एक ही ऐसी लैब है।
विज्ञापन

- डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें