फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हवा चलने व बूंदाबांदी मिली राहत, दिन में साफ रहा मौसम

Mon, 16 Nov 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार बढ़ते प्रदूषण के चलते शहर में छाया स्मॉग शाम 5:30 सूर्य नगर ओवरब्रिज के पास से लिया गया च
विज्ञापन
हिसार। बूंदाबांदी और हवा के असर से रविवार को लोगों को सुकून की सांस मिली। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले 15 दिन में सबसे कम 145 रहा। इससे दिन में आसमान पूरी तरह साफ नजर आया। रात आठ बजे शहर में कोहरा नजर आया।
विज्ञापन

रविवार सुबह धूप खिली और आसमान साफ दिखा। स्माॅग का जरा भी असर नजर नहीं आया। इससे पार्कों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही अधिक रही। हिसार शनिवार को देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर था। बीते दिन की तुलना में एक्यूआई में 223 अंकों की गिरावट रही। इस बार पराली जलाए जाने के केस पिछले साल के मुकाबले 85 प्रतिशत तक कम होने के बाद भी प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड बना रहा है। एक नवंबर से 14 नवंबर तक एक्यूआई लगातार सामान्य से कई गुणा अधिक दर्ज किया जा रहा था। पांच नवंबर से अब तक देखें तो पिछले 10 दिनों में से 8 दिन एक्यूआई 300 से पार दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले दो दिन में मौसम में बदलाव रहा। हिसार में हवाओं की गति में थोड़ी तेजी होने से धूल- धुएं से राहत मिली है। जिस कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है। सोमवार से मौसम साफ रहेगा। सुबह व रात के समय हल्के कोहरे का असर रहेगा। अगले एक सप्ताह में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक आने के आसार हैं। अभी 13 से 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

दिनाकं एक्यूआई
15 नवंबर 145
14 नवंबर 358
13 नवंबर 321
12 नवंबर 343
11 नवंबर 346
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें