फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राखी शाहपुर स्कूल में दिनदहाड़े ताले तोड़कर रिकॉर्ड और बर्तन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गांव राखी शाहपुर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में दिनदहाड़े चोरी हो गई। इस घटना में स्कूल के दो क्लास रूम, कार्यालय और रसोई के ताले तोड़कर कीमती सामान और जरूरी दस्तावेज चोरी किए गए। मुख्य शिक्षक रमेश कुमार ने बताया कि यह घटना 20 अक्तूबर को दिनदहाड़े ताला तोड़कर की गई। रसोई से 13 गिलास और 16 थालियां भी चोरी हो गईं। चोर वहां रखी मिड डे मील योजना से संबंधित फाइलें, संपत्ति रजिस्टर, गोश्वारा रजिस्टर, ज्वाइनिंग फाइल और बैंक पासबुक सहित कई जरूरी कागजात शामिल हैं। शिक्षक ने बताया कि चोरी हुई फाइलों में वर्ष 2010 से 2024 तक का पूरा रिकॉर्ड मौजूद था। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) की मुहर और हरियाणा ग्रामीण बैंक की पासबुक भी गायब है। मुख्य शिक्षक रमेश की शिकायत पर नारनौंद थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजय कुमार ने केस की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन





थुराना गांव के खेतों में तांबे की तार चोरी, केस दर्ज
बास। नारनौंद क्षेत्र के गांव थुराना में किसानों के खेतों से तांबे की तार चोरी कर ली। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। यह चोरी थुराना निवासी सुरेश, राजेश, राजेंद्र, संजय, शमशेर आदि किसानों के खेतों से की गई। सुरेश के खेत से करीब तीन एकड़ की तार चोरी हुई। राजेश के खेत से सरकारी बीटी नलकूप का स्टार्टर चोरी हुआ। राजेंद्र के खेत से आधा एकड़ की तार, संजय के खेत से डेढ़ एकड़ की तार और शमशेर के खेत से भी डेढ़ एकड़ की तार चोरी की गई। किसानों का कहना है कि चोरों ने सुरेश के खेत में ही चोरी की गई तारों को जलाकर तांबा निकाला, जिससे बिजली मीटर भी जल गया। नारनौंद थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों को खिलाफ केस दर्ज किया है। मौके का निरीक्षण कर विजय कुमार ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें