फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरकार को घेरा, बदलाव का आह्वान

विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र हुड्डा का स्वागत करते विधायक जस्सी पेटवाड़। संवाद
विज्ञापन
बास। रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, नशे और किसानों की समस्याओं को लेकर निशाना साधते हुए बदलाव की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। शनिवार को अनाज मंडी में आयोजित कांग्रेस के खंडस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हुड्डा शासनकाल की उपलब्धियों और विकाय कार्यों का बखान भी किया।
विज्ञापन


दीपेंद्र ने दावा किया कि दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान 750 किसानों को शहादत देनी पड़ी। कांग्रेस सरकार के समय हरियाणा किसानों, खेल और निवेश सहित कई क्षेत्रों में देश में आगे था जबकि आज बेरोजगारी और नशे जैसे मुद्दे गंभीर बने हुए हैं। उन्होंने सरकार पर 6000 रुपये पेंशन, 2 लाख एचकेआरएन कर्मचारियों को पक्का करने, 100 गज के प्लॉट और धान की 3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीद आदि चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।

हिसार के सांसद जयप्रकाश जेपी ने राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए इनेलो पर भाजपा का साथ देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2024 में कांग्रेस की सरकार नहीं बन सकी लेकिन अब 2029 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


सम्मेलन में उकलाना विधायक नरेश सेलवाल, आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश, महम विधायक बलराम दांगी, कुलवंत मोर, रणदीप लोहान, बास ब्लॉक प्रधान राकेश खर्ब, नारनौंद ब्लॉक प्रधान कुलदीप डाटा, राहुल मक्कड़, सरपंच सतबीर पेटवाड़, आदि मौजूद रहे।

हम रील नहीं, रेल भी बनाते हैं : जस्सी

नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि हम केवल रील बनाने का काम नहीं करते, रेल भी बनाते हैं। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु की ओर से विधायक के रील बनाने में व्यस्त रहने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा क्षेत्र के विकास के लिए काम करना ही उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने दावा किया कि प्रदेश के 5 लाख किसानों ने फसल खराबे के लिए पोर्टल पर आवेदन किया, लेकिन करीब 50 हजार किसानों को ही मुआवजा मिला। बास खंड में केवल 31 किसानों को मुआवजा मिलने का दावा करते हुए उन्होंने इसे किसानों के साथ अन्याय बताया। सुंदर नहर का पानी दूसरे क्षेत्र में पहुंचा जा रहा है जिससे यहां के किसानों की फसले सूख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें