फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में नाबालिग लड़की का अपहरण कर भिरानी के होटल में किया रेप, दो पर केस

Thu, 15 Dec 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
आर्यनगर रोड के एक गांव से सोमवार शाम को दो युवकों ने 15 साल की एक लड़की का कार में अपहरण कर लिया। बाद में युवक नाबालिग को राजस्थान के भिरानी के एक होटल में ले गए। वहां उनमें से एक युवक ने उसके साथ रेप किया। वह किसी तरह बुधवार सुबह छूटी। 
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस की इस बारे में देर रात तक केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।

दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने बताया कि वह सोमवार शाम को पड़ोस में ताऊ के घर जा रही थी। तभी उसे गांव के ही दो युवक कार में आते मिले। उन्होंने उसे जबर्दस्ती कार में डाल लिया। फिर उसे भिरानी के एक होटल में ले गए। वहां एक ने उसके साथ रेप किया। उन्होंने पता नहीं उसे क्या पिलाया। होश आने पर वह बुधवार सुबह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भिरानी के बस अड्डे पर पहुंची। उसे वहां परिजन मिल गए। बाद में परिजन लड़की को महिला थाना प्रभारी सरोज बाला के पास ले आए। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच कराकर दोनों लड़कों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें