हिसार। जिले के एक गांव की रहने वाली महिला लेक्चरर को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता की दिव्यांग बहन से भी शारीरिक संबंध बनाए। दोनों का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुकान, गाड़ी और 65 तोले सोने के जेवरात और लाखों रुपये हड़प लिए। महिला थाना पुलिस ने दिनेश, अत्तर सिंह, कुलवंत कौर, विद्या देवी, नीतू और रोहित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 6 अक्तूबर 2016 को उसके स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगा था। इसमें दिनेश से बहन से मेरा मोबाइल नंबर लेकर बात करने लगा। उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। वह उसे वृंदावन ले गया और वहां भी दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी प्रॉपर्टी, जेवरात और नकदी भी हड़प लिए। अब वह शादी से इन्कार कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।