फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंकर्स लीग के अभिमन्यु को 189वां स्थान

Fri, 19 Jun 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा में रैंकर्स लीग के अभिमन्यु बिश्नोई ने पूरे देश में सामान्य वर्ग में 189 वां स्थान प्राप्त किया है। उसने 504 में 335 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


इसके साथ ही रैंकर्स लीग द्वारा संचालित सुपर 20 कार्यक्रम के 6 छात्रों का आईआईटी जेईई 2015 के लिए चयन हो गया है। लगातार तीसरे वर्ष भी छह छात्रों का चयन होने से रैंकर्स लीग में पढ़ रहे छात्रों का मनोबल बढ़ गया है। रैंकर्स लीग के संचालक प्रोफेसर बिमल किशोर झा का कहना है कि लगातार तीसरे वर्ष सेंटर के छात्रों ने सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया है कि आधुनिक युग में आईआईटी जेईई की तैयारी पारंपरिक तरीके से तैयार किए हाईटेक गुरुकुल पद्धति में छिपी हुई है।

उन्होंने बताया कि राहुल बुरा ने गत वर्ष की परीक्षा में 1210 वां स्थान प्राप्त किया था, जबकि इस वर्ष अभिमन्यु बिश्नोई ने 189 वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वर्ष 18 छात्र आईआईटीजेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई हुए थे, इनमें से 6 छात्रों का चयन अंतिम रूप से किया गया है।

चयनित किए गए छात्रों की जानकारी देते हुए झा ने बताया कि अभिमन्यु ने 189 वां स्थान, संजय ने 2992 वां, दुष्यंत सिंह ने 3284 वां, अजय ने 3601 वां, अमित कुमार ने 3874 वां तथा हरि सिंह ने 11900 वां स्थान प्राप्त किया है।

इसी प्रकार कोटा इंस्टीट्यूट के संचालक सुजीत कुमार ने बताया कि छात्र विजय ने 619 वां रैंक हासिल किया है। शिव कुमार को 1001, कृष्ण को 2043, उमीत को 2049, अमित को 6966, उत्सव को 7004 वां रैंक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें