सतलोक आश्रम के मुखी रामपाल की शुक्रवार को जेएमआईसी मुकेश कुमार की
कोर्ट में पेशी हुई। रामपाल सहित उनके खास राजदार राजेंद्र, राजकुमार,
प्रीतम, बलजीत की भी मुकदमा नंबर 426 व 427 में पेशी हुई।
पेशी के दौरान एक
गवाह ने रामपाल मामले में गवाही दी, बाकी अन्य मामलों में गवाह कोर्ट में
नहीं पहुुंचे। कोर्ट ने इन दोनों मामलों में 29 अक्तूबर को वीसी से पेशी व 7
नवंबर को कोर्ट में पेश होने की तारीख दी है। रामपाल के वकील एके सिंह ने
आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है।
अब इसी कारण से
पुलिस को गवाह नहीं मिल रहे। उन्होंने कहा है कि जो भी गवाही दे रहें हैं
वे भी पुलिस के अपने कर्मचारी हैं, आम पब्लिक से कोई नहीं।
मिर्जापुर में टेंट लगाकर बैठे समर्थक
रामपाल के समर्थक वीरवार से ही मिर्जापुर गांव में टेंट लगाकर बैठे थे।
टेंट में ही लंगर चल रहा था । करीब डेढ़ हजार समर्थकों ने रात टेंट में ही
काटी और सुबह होते ही वे कोर्ट परिसर व सेंट्रल जेल टू के आसपास पहुंच गए।