प्रधान रमेश कुमार लोहिया का स्वागत करते कार्यकारिणी के सदस्य।
हिसार। हनुमान मंदिर मंडल ट्रस्ट, मोती बाजार की सामान्य निकाय की बैठक रविवार को श्रीश्याम सभागार में आयोजित की गई। बैठक मंदिर ट्रस्ट के सरपरस्त महाबीर प्रसाद अग्रवाल एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी गठित की गई। मंदिर के त्रिवार्षिक चुनाव में रमेश कुमार लोहिया को लगातार सातवीं बार निर्विरोध प्रधान चुना गया।
कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों के चयन का अधिकार भी प्रधान को दिया गया और इस पर प्रधान रमेश कुमार लोहिया ने पुरानी कार्यकारिणी के सदस्यों को फिर से उनके पदों पर बनाए रखने का निर्णय लिया। नवगठित कार्यकारिणी में अमित गुप्ता कार्यवाहक प्रधान, सज्जन कुमार गुप्ता उपप्रधान, अनूप गुप्ता महासचिव, अशोक जैन संयुक्त सचिव, और महेंद्र कुमार बंसल कोषाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। बैठक के दौरान पिछले दिनों रामलीला कमेटी कटला के चुनावों में कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर मंदिर समिति के चार सदस्य विनोद कुमार गुप्ता (प्रधान), राजेश बंसल, राधेश्याम अग्रवाल और प्रवीन कुमार सिंगल को सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों ने माला पहनाकर प्रधान रमेश कुमार और पूरी कार्यकारिणी का स्वागत किया।