फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में नियमित कंप्यूटर टीचर्स भर्ती किए जाएंगे: शर्मा

Mon, 18 Jul 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
रामबिलास शर्मा - फोटो : bureau
विज्ञापन
 शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में नियमित कंप्यूटर टीचर्स भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से व्यवस्था बनाई जा रही है। प्रदेश में कोई भी स्कूल बिना टीचर नहीं रहेगा। रविवार को हिसार पहुंचे शिक्षामंत्री रामविलास शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय की ओर से फैसला आते ही जेबीटी को नियुक्ति पत्र दे देंगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए सुुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरप्लस गेस्ट टीचर्स को दोबारा से नियुक्त कर रहे हैं। प्रदेश में शिक्षकों की कमी न रहे इसके लिए नियमित भर्ती की जाएगी।

ऐसा कोई स्कूल नहीं रहेगा जिसमें टीचर्स न हो। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाएगी। ट्रेंड टीचर्स के जरिए बच्चों को कंप्यूटर की तकनीकि शिक्षा मिलेगी।  स्कूलों में लैब सहायकों की कमी को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 134 ए के तहत सभी बच्चों को दाखिला दिलाएंगे। अब तक करीब 35 हजार से अधिक बच्चों को इस नियम के तहत दाखिला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें