फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पत्नी को आग लगाने से झुलस गए थे रामभगत के हाथ, अग्रोहा रेफर

Tue, 04 Mar 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गांव महजत में पत्नी व सौतेली मां को आग लगाकर जलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी रामभगत को अग्रोहा रेफर किया गया है। आग लगाने के दौरान आरोपी के दोनों हाथ झुलस गए थे। अब आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार रात करीब दस बजे रामभगत ने अपनी पत्नी भरपो देवी व सौतेली मां गीता को आग लगा दी थी। झुलसने से उसकी पत्नी भरपो देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं सौतेली मां गीता 65 प्रतिशत तक झुलस गई थी।
जो अभी हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। अभी उनकी हालत गंभीर है। जिसके कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। मामले में पुलिस ने रामभगत के खिलाफ उसकी बेटी की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। रिंकी अपनी मां व दादी को बचाने के लिए पड़ोसियों के घर से अपने पिता के घर में घुसी थी, लेकिन वह केवल अपनी दादी को ही बचा सकी। बेटी के अनुसार रामभगत नशे का आदी है। नशा करने के कारण रामभगत व उसकी पत्नी भरपो देवी के बीच में अक्सर झगड़ा रहता था। नशा छुड़वाने के लिए भरपो देवी उसे नशा मुक्ति केंद्र में छोड़ देती थी। इस वजह से रामभगत भरपो देवी से रंजिश रखता था व अक्सर उसके मार-पीट करता रहता था। इसी रंजिश के चलते उसने आग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी सिद्धार्थ ने बताया कि रामभगत को अग्रोहा रेफर किया गया है। हालत ठीक होने पर उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें