फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: माइनर की झलार में मिला महिला का शव

Tue, 04 Mar 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बास (हिसार)। गांव राखी शाहपुर में लोहारी राघो माइनर की झलार में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव बदरखा की 45 वर्षीय अन्नो का शव फंसा मिला। वह फिलहाल जींद के आरा रोड विश्वकर्मा कॉलोनी में रह रही थी। नारनौंद थाना पुलिस ने हांसी के नागरिक अस्पताल में शव को रखवा दिया है, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने राखीगढ़ी रिजॉर्ट के पीछे माइनर की झलार में शव पड़ा मिलने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। महिला की फोटो वायरल होने पर करीब तीन घंटे बाद शाम 7 बजे शव की पहचान अन्नो के रूप में हुई।
मृतका के बेटे ताहिर खान ने बताया कि उसकी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। वह पहले भी कई बार घर से चली जाती थी। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे वह घर से बिना बताए चली गई। परिवार ने जींद शहर में काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शाम को व्हाट्सएप ग्रुप में अन्नो की फोटो देखी। इसके बाद नारनौंद पुलिस से संपर्क किया। बुधवार को हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें