फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में पहुंचेंगे राकेश टिकैत: तलवंडी राणा में चल रहे धरने को देंगे समर्थन, स्थाई रास्ते की मांग

Wed, 29 Mar 2023 12:29 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार से तलवंडी तक वैकल्पिक रोड के लिए ग्रामीण पिछले 51 दिन से धरना दे रहे हैं। जिसको समर्थन देने किसान नेता राकेश टिकैत धरनास्थल तलवंडी राणा पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के तलवंडी राणा बाईपास पर बरवाला रोड बचाओ संघर्ष समिति के धरने के 51वें दिन किसान नेता राकेश टिकैत समर्थन देने पहुंचेंगे। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ओपी कोहली ने बताया कि हिसार से तलवंडी तक वैकल्पिक रोड के लिए ग्रामीण पिछले 51 दिन से धरना दे रहे हैं। सरकार हठधर्मिता अपनाते हुए ग्रामीणों के हितों को अनदेखा कर रही है। हम पिछले डेढ़ महीने से अधिक समय से धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन


ये है ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों को स्थायी सड़क मार्ग देने के प्रति सरकार कोई गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने कहा कि इसके लिए चाहे कितना ही लंबा संघर्ष क्यों न करना पड़े, हम पीछे नहीं हटेंगे। जब तक हमें स्थायी सड़क मार्ग नहीं मिल जाता, हम धरने से नहीं हटेंगे। यह रोड बंद हो जाने से केवल तलवंडी राणा के ग्रामीणों की ही नहीं बल्कि मिल गेट, हिसार मार्केट व आस-पास के पूरे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी है। सरकार को तुरंत यह रोड खोलना चाहिए और परमानेंट रास्ता देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें