फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से बंद कमरे में मुलाकात के बाद बदले सैनी के सुर

Thu, 06 Oct 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
राजकुमार सैनी - फोटो : bureau
विज्ञापन
अग्रसेन भवन में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में दूसरे दिन पहुंचे सांसद राजकुुमार सैनी ने सीएम मनोहरलाल से करीब 15 मिनट बंद कमरे में अकेले बात की। सीएम से मंत्रणा के बाद सांसद मीटिंग में शामिल हुए। मीडिया से बातचीत करते हुए राजकुमार सैनी बोले मैं प्रदेश नेतृत्व से संतुष्ट हूं। अग्रसेन भवन के एक स्पेशल कक्ष में बातचीत के बाद सांसद राजकुमार सैनी के सुर पूरी तरह से बदले नजर आए। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी तथा सीएम मनोहरलाल की तारीफों के पुल बांधे।
विज्ञापन


नई गाड़ी से मतलब प्रदेश से था
मीडिया से बातचीत में सांसद सैनी ने कहा कि मंच से बीरेंद्र सिंह कह सकते हैं कि मुझे सीएम बनाओ एक दिन में ठीक कर दूंगा। फैसला तो जनता ही करती है। ऐसे में बैकवर्ड समाज भी उम्मीद कर सकता है। हमने तो आज की नहीं, काफी आगे की कही है। पार्टी भी जातिगत वोट बैंक देखकर टिकट देती हैं। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नई गाड़ी से मतलब प्रदेश से था। सीएम को कमजोर बताए जाने पर उन्होंने कहा कि सीएम को ताकतवर व कमजोर दोनों का साथ लेकर चलना पड़ता हैै। सीएम ईमानदार व सभी को साथ लेकर चलने वाले हैं। मैं उनके नेतृत्व से पूरी तरह से संतुष्ट हूं।

कभी लक्ष्मण रेखा नहीं लांघूंगा
एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे आज तक कोई नोटिस नहीं मिला। मुझे कभी नहीं चेता गया। आज तक किसी के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला। मैंने राज्यसभा के खिलाफ बोला था। लोकसभा के चुने हुए फैसले राज्यसभा के नामित सदस्य रोक देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं कभी लक्ष्मण रेखा नहीं लांघूंगा पर सोने का मृग सामने आएगा तो पीछा करना पड़ जाता है।
विज्ञापन


सैनी को दिया था नोटिस - गणेशीलाल
भारतीय जनता पार्टी अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर गणेेेशीलाल ने कहा है कि भाजपा की ओर से राजकुमार सैनी को फरवरी महीने में नोटिस जारी किया गया था। अब तक नोटिस का जवाब नहीं आया है। 28 नवंबर तक देखते हैं। उसके बाद फैसला लेंगे।

सैनी को फटकारा भी, पुचकार भी लगाई
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे प्रोफेसर गणेशीलाल ने सांसद राजकुमार सैनी पर कार्यवाही को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि राजकुमार को कई बार समझाया है। उनको कई बार फटकार लगाई तो कई बार पुचकारा भी। फरवरी महीने में उन्हें नोटिस जारी किया गया था, जिसका अब तक उन्होंने जवाब नहीं दिया है। पार्टी की ओर से इस बारे में संज्ञान लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 28 नवंबर की सांसद राजकुमार की कुरुक्षेत्र रैली तक इंतजार करेंगे। रैली में उनका क्या निर्णय रहेगा इसे देखेंगे। इसके बाद पार्टी की ओर से फैसला लिया जाएगा।

मामला केंद्रीय नेतृत्व के पास
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह मामला केंद्रीय नेतृत्व के पास है। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से ही इस बारे में फैसला लिया जाएगा। प्रदेश संगठन की ओर से इस बारे में पूरी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें