फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन स्ट्रीट पार्किंग से निकलेगा राजगुरु मार्केट का समाधान

Thu, 29 Oct 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगुरु मार्केट में जाम से निपटने का समाधान ऑन स्ट्रीट पार्किंग से ही निकल सकता है। सीएमपी (कांप्रीहेन्सिव मॉबिलिटी प्लान) के सर्वे में जिला प्रशासन को इस प्लान को लागू करने के सुझाव दिए गए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम ने इस सुझाव को लागू करने के लिए भी प्लानिंग की है। इसके अलावा लॉंग टर्म पार्किंग, शॉर्ट टर्म पार्किंग व ऑफ स्ट्रीट पार्किंग का भी सुझाव दिया गया है।

दो दिन बाद इस प्लान के तहत  पार्किंग के लिए ओपन टेंडर होगा। इससे माना जा रहा है कि दीपावली से पहले यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

यूं समझिए पार्किंग
राजगुरु मार्केट में वाहनों के अत्यधिक दबाव के चलते जाम रहता है। खरीददारी करने जाने वालों को वाहन पार्क करने के लिए पांच स्थान तय किए गए हैं। ये राजगुरु प्रतिमा के साथ, झंडा चौक, पंजाबी धर्मशाला के पास, रामचाट भंडार के सामने व रेहड़ी मार्केट के पास स्थान निर्धारित हैं। वहीं ऑन स्ट्रीट पार्किंग के तहत सड़क के बीच या किनारों पर वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इस व्यवस्था से वाहन सलीके से पार्क हो सकेंगे और जाम की स्थिति नहीं बनेगी।
विज्ञापन


ऑन स्ट्रीट पार्किंग की डिमांड
सीएमपी की सर्वे रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ऑन स्ट्रीट पार्किंग की सबसे अधिक डिमांड हैं। ग्राहक को जहां शॉपिंग करनी है वह चाहता है कि वह उसी शॉप के सामने ही गाड़ी से उतरे और वहीं उसे गाड़ी पार्क करने के लिए जगह मिले। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार राजगुरु मार्केट में करीब 1082 ईसीएस (इक्वीलेंट कार स्पेस) गाड़ियां खड़ी करने के लिए ऑन स्ट्रीट पार्किंग की डिमांड हैं।

राजगुरु मार्केट में कार पार्किंग डिमांड
-शॉर्ट टर्म पार्किंग- 703 ईसीएस (इक्वीलेंट कार स्पेस)
-लॉंग टर्म पार्किंग-379 ईसीएस
-ऑफ टर्म पार्किंग -689 ईसीएस 

पारिजात चौक पर
ऑन स्ट्रीट पार्किंग- 289 ईसीएस
टोटल डिमांड (राजगुरु मार्केट व पारिजात चौक) लॉंग टर्म पार्किंग- 668 गाडिय़ों के लिए

सॉल्यूशन (केवल 10 मिनट के सफर में)
-ऑफ स्पेस पार्किंग के लिए उलब्ध- 4 स्थान
-ऑफ स्पेस ऑपन पार्किंग उलब्ध-179 ईसीएस
- बेसमेंट ऑफ स्ट्रीट पार्किंग उपलब्ध- 544 ईसीएस
-रोड के साथ साथ शॉर्ट टर्म पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध-703 ईसीएस।

सर्वे वालों ने बताया केवल 250 ईसीएस के लिए चाहिए जगह
 जिला प्रशासन कंसलटेंट नियुक्त कर मार्केट के 65 सौ स्क्वेयर मीटर के दायरे में ऐसी जगह की तलाश करे या व्यवस्था करे जहां 260 गाड़ियां खड़ी होने के लिए जगह मिल जाए।

ट्रैफिक पुलिस का प्लान होगा वन वे रोड
ट्रैफिक पुलिस एसएचओ जगदेव सिंह ने बताया कि मार्केट में ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए बिश्रोई मंदिर से लेकर राजगुरु मार्केट को वन वे किया जाएगा। मार्केट में आने वाले लोग एक ही रास्ते से आएंगे और फिर दूसरे से घूमकर वापस बाजार से निकलेंगे।

एनाउंसमेंट शुरू, बाद में चलेगा निगम का डंडा
नगर निगम ने मार्केट में बुधवार से अतिक्रमण हटाने के लिए एनाउंसमेंट शुरू कर दिया गया। सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे निगम कर्मचारी दुकानदारों को खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देता रहा।

एनाउंसमेंट करने वाला बार बार कह रहा था कि दुकानदार अपना सामान, जनरेटर व अन्य तरह का अतिक्रमण हटा लें। व्यापारी खुद ही बरामदे भी खाली कर दें। यह अपील प्रक्रिया तीन दिन तक चलेगी इसके बाद निगम कानूनी रूप से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें