फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टू व्हीलर फ्री करे प्रशासन, वरना नहीं चलने देंगे पार्किंग

Sun, 01 Jan 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
विपक्ष का बंद बेअसर, खुले रहे बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के बैनर तले राजगुरु मार्केट के व्यापारियों के स्नेह मिलन समारोह में व्यापारियों ने मार्केट की समस्या पर खुलकर चर्चा की। समारोह में व्यापारियों ने एकजुट होकर कहा कि पार्किंग इस समय हॉट मुद्दा है। नगर निगम प्रशासन ने पहले ठेकेदार से तो उसके बाद राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के निर्देश में पार्किंग व्यवस्था को सुचारु रखा। उन्होंने एलान किया कि प्रशासन ने मनमानी कर बिना व्यापारियों से सलाह मशविरा किए ठेकेदार को 11 लाख रुपये में टेंडर दे दिया। मगर यह पार्किंग तभी चल पाएगी जब टू व्हीलर की पार्किंग फ्री हो और फोर व्हीलर वाहन के ठेकेदार चाहे डबल चार्ज यानी 20 रुपये वसूल ले। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में अथवा टू व्हीलर पार्किंग को ठेकेदार या प्रशासन ने व्यापारियों पर जबरदस्ती थोपने की कोशिश करेगा तो वे किसी हालात में पार्किंग नहीं चलने देंगे। व्यापारियों ने कहा कि किसी कानून में नहीं है कि आप सड़क के बीचों बीच पार्किंग बनाएं। ये व्यापारियों ने जाम से बचने के लिए समाधान दिया था। जिसको लेकर निगम अब कमर्शियल हो गया। नो प्रॉफिट नो लॉस में चलने वाली पार्किंग पर अब निगम व प्रशासन को आय नजर आने लगी। इससे पहले प्रोजेक्टर पर अमर उजाला की लघु फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन


प्रधान जैन बोले सांसद, विधायक व पूर्व मंत्री कर चुके हैं वादे, नहीं खरे उतरे
राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान राजेश जैन ने कहा कि मार्केट में ट्रांसफार्मर नीचे होने, सालों पुरानी सीवरेज लाइन, पार्किंग, सीसीटीवी सहित सफाई व शौचालयों की समस्या है। यहां ट्रांसफार्मर की समस्या को लेकर सांसद दुष्यंत चौटाला, विधायक कमल गुप्ता और पूर्व मंत्री रहीं सावित्री जिंदल सभी को बताया जा चुका है। जब ये लोग मार्केट में आते हैं तो ऐसा कहते हैं लो अभी हट जाएगा, मगर जाने के बाद कुछ नहीं होता। और खुद वे भी अपने वादे भूल जाते हैं।

कैंपर का पानी सड़कों पर डालने पर लगे बैन
व्यापारी दर्शन खुराना ने कहा कि शहर में जहां कैंपर आ रहे हैं, वहीं सड़कों पर पानी डाला जा रहा है। कैंपर वाले कैंपर का बचा हुआ पानी सड़कों पर डालते जाते हैं। इससे सड़कें कमजोर होती हैं और जल्दी टूटती हैं। साथ ही वाहनों व पैदल चलने वाले ग्राहकों को भी दिक्कत आती है। प्रशासन से मांग है कि वे इन पर नकेल कसे।
विज्ञापन


हम कठपुतली नहीं : टीनू आहूजा
व्यापारी टीनू आहूजा ने कहा कि पार्किंग व्यापारियों के अनुसार चलेगी। हम प्रशासन की कठपुतली नहीं। चाहे ठेका 11 लाख का छूटा हो या 11 करोड़ का, पार्किंग तभी चलेगी जब टू व्हीलर फ्री होगा। वरना हम किसी हालात में पार्किंग नहीं चलने देंगे।

किसी कानून में नहीं सड़क के बीच में कॉमर्शियल पार्किंग : चुटानी
न्यू राजगुरु मार्केट के प्रधान राजेंद्र चुटानी ने कहा कि सड़क के बीचोंबीच कॉमर्शियल पार्किंग चलाना किसी कानून में नहीं है। जब पार्किंग व्यवस्था संभालने वाले नहीं थे तो व्यापारी याद आ गए। व्यापारियों ने टू व्हीलर फ्री करके व्यवस्था बनाई। मगर अब प्रशासन गलत हरकत पर उतर आया। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम के अधिकारी रिश्वत मांगते हैं। हम ये कतई सहन नहीं करेंगे।

इधर से उधर डाल देते हैं कचरा : महेश
व्यापारी महेेश बोले बाजारों में साफ सफाई को लेकर निगम प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। व्यापारी भी इधर से उधर कचरा डाल देते हैं। कर्मचारी भी एक स्थान से उठाकर बाजार में ही ढेर लगा देते हैं। लावारिस पशुओं ने तो बाजारों का बुरा हाल कर रखा है प्रशासन इनकी तरफ ध्यान दे।

मलिक बोले एकजुट होकर करेंगे काम
राजगुरु मार्केट वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान अक्षय मलिक ने व्यापारियों को एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मार्केट में पार्किंग का अहम मुद्दा है। प्रशासन व्यापारियों के हिसाब से टू व्हीलर फ्री कर पार्किंग चलाए हमें कोई परेशानी नहीं।

कैशलेस पर बोले सुरेंद्र - व्यापारी तो चाहते हैं
एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र बजाज ने कैैशलेस को लेकर कहा कि व्यापारी तो स्वाइप मशीनें लगवाना चाहते हैं। मगर बैंक अधिकारी ऐसा नहीं चाहते। व्यापारी जाते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि 3 महीने लग जाएंगे स्वाइप सिस्टम लगाने में।

टू व्हीलर फ्री पार्किंग की बात रखूंगा प्रशासन के सामने : दीवान
पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान ने कहा कि टू व्हीलर की पार्किंग फीस फ्री करने के लिए वे खुद प्रशासन के सामने बात रखेंगे। रही बात 11 लाख के टेंडर दिए जाने की तो उन्होंने कहा कि जो भी टेंडर जिस वार्ड में होगा उस पैसे से उसी वार्ड का डेवलेपमेंट होगा। मार्केट से अगर निगम 11 लाख कमाएगा तो वही 11 लाख मार्केट में ही निगम अतिरिक्त डेवलेपमेंट पर खर्च करेगा। उन्होंने कहा कि सीवरेज, सफाई और होर्डिंग्स की समस्या है तो आप मुझे फोन करो। मैं खुद आपकी समस्या का हल करवाऊंगा।

ये रहे मौजूद
स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रेम कुमार, जगदीश कटारिया, महेंद्र, गुलशन कुमार, किरपाल इलेक्ट्रॉनिक्स, रवि, रूपम, विकास, राजकुमार, नितिन बंगा, धर्मबीर, सुभाष सेहरा, राजकुमार, सतपाल, सतीश, विजय तनेजा, सुरेंद्र सोनी, ललित, सुरेश कुमार, सुभाष, पद्म कुमार, हरिओम मुंजाल, ललित, बिशंभर अग्रवाल, दर्शन खुराना, सुमेर, अंग्रेज सिंह, पंकज दीवान, हरीश बंसल, राजेश जैन, सुशील कुमार, अंकुल जैन, रवि महता, अक्षय मलिक, राजेंद्र चुटानी, जीतू, अजय सैनी, राजेंद्र गक्खड़, मोहित, अशोक कुमार, महेश, प्रदीप सचदेवा सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें